{"_id":"6afabca3c9765e435405d527","slug":"self-enumeration-launched-under-the-census-in-pilibhit-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: जनगणना के तहत स्वगणना का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहन को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: जनगणना के तहत स्वगणना का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहन को किया रवाना
Mon, 16 Nov 2026 01:52 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:52 PM IST
सार
पीलीभीत में जनगणना 2027 के तहत सोमवार से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक वाहन रवाना किया।
विज्ञापन
डीएम ने जागरूकता वाहन को किया रवाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना अभियान सोमवार से शुरू हो गया। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने की पहल की गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार और नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वगणना के माध्यम से लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इससे जनगणना की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। उन्होंने लोगों से निर्धारित अवधि में स्वगणना पूरी करने की अपील की। स्वगणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर परिवार से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
विज्ञापन
प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक स्वगणना आईडी जारी होगी। परिवार को यह आईडी बाद में घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी, जिससे दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
