{"_id":"6494a20fc77a479789012b04","slug":"womans-chain-pulled-in-temple-police-did-not-help-pilibhit-news-c-4-1-189084-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंदिर में महिला की चेन खींची, पुलिस ने नहीं की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंदिर में महिला की चेन खींची, पुलिस ने नहीं की मदद
Fri, 23 Jun 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। शाहजहांपुर से परिवार के साथ लिलहर शिव मंदिर में दर्शन करने आई महिला के गले से सोने की चेन उचक्का खींच ले गया। महिला ने पास में मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। पुलिस ने तहरीर देने के बाद रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। बाद में महिला ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई।
शाहजहांपुर के सदर थाने के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सुरेशचंद्र दीक्षित की पत्नी अनामिका दीक्षित सोमवार को परिवार के साथ बिलसंडा क्षेत्र के लिलहर शिव मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। इसी दौरान उचक्के ने उनकी गले से करीब डेढ़ तोले सोने की चेन खींच ली। अनामिका ने शोर मचाते हुए वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से उचक्के का पीछा कर उसे पकड़ने के लिए कहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कोई मदद नहीं की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कई बार हो चुकी हैं घटनाएं
यह कोई पहला मामला नहीं हैं। मंदिर में पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आने-जाने के समय पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद यहां चेन स्नेचिंग की घटनाएं होना आम बात है।
विज्ञापन
वर्जन
अभी मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी। - सतीश शुक्ला, सीओ बीसलपुर।