फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances, family members said - it was a murder

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने कहा-हत्या हुई

Sun, 27 Oct 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances, family members said - it was a murder
मृतका लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो।
पीलीभीत। शहर के नेहरू पार्क क्षेत्र में बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। जानकारी पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरा निवासी विजय पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी देवी (26) की शादी तीन दिसंबर 2023 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू पार्क निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। आरोप है शादी में दिए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसको लेकर पति के अलावा ननदोई सर्वेश, दिनेश भारती, हरीश, सुरजीत, प्रमोद व ननद उषा देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, रेखा, ऋषिपाल व बिहरी लाल आए दिन उसकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार समझाने के बाद भी उक्त लोग हरकतों से बाज नहीं आए। बहन का पति उसे पीटता था। आरोप है कि 25 अक्तूबर को दहेज की मांग को लेकर बहन के साथ मारपीट की और पंखे में कपड़ा बांधकर फंदे से लटका दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मृतका लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो।

मृतका लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed