फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman tried to kill herself by jumping into a canal due to a dispute with her husband In Puranpur area of Pi

पति से ये कैसी बेरुखी: युवक के शौच जाने के बाद कई किलोमीटर दूर जाकर नहर में कूदी पत्नी, रात में हुई थी ये बात

Sun, 21 Aug 2022 08:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Aug 2022 08:08 PM IST
सार

गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी नेतराम अपनी पत्नी सुदामा के साथ सुबह घूमने निकला था। रास्ते में नेतराम शौच को चला गया। उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। तलाश के बाद पत्नी के न मिलने पर उसने घटना की सूचना घुंघचाई पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को दी।

विज्ञापन
woman tried to kill herself by jumping into a canal due to a dispute with her husband In Puranpur area of Pi
महिला को नहर से निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में पति से विवाद होने पर गांव सिमरिया के चेतराम की पत्नी सुदामा ने नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख दो लोगों ने नहर में कूदकर  महिला को बचा लिया। अब उसे उसके मायके पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन

गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी नेतराम अपनी पत्नी सुदामा के साथ सुबह घूमने निकला था। रास्ते में नेतराम शौच को चला गया। उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। तलाश के बाद पत्नी के न मिलने पर उसने घटना की सूचना घुंघचाई पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को दी।

विज्ञापन

सुदामा कई किलोमीटर दूर चलकर नहर किनारे पहुंची और उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे खड़े कुछ लोगों ने महिला को छलांग लगाते देख लिए। दो लोगों ने नहर में छलांग लगाकर महिला को नहर से निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुदामा को पूरनपुर नगर स्थित उसके मायके पहुंचा दिया। घुंघचाई चौकी इंचार्ज मंगल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में शनिवार शाम को झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। सुदामा को समझाकर उसके मायके छुड़वा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed