{"_id":"6611456a88b3f67f8b01531c","slug":"woman-thrown-out-of-home-with-four-month-old-baby-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114402-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार माह की मासूम के साथ महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार माह की मासूम के साथ महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने चार माह की मासूम के साथ विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बरखेड़ा की गोपी काॅलोनी में रहने वाली सुमन देवी ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व अनिल कुमार से हुई थी। शादी के करीब छह माह बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। मायके भी जाने नहीं दिया।
इस बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। जो अब चार माह की है। आरोप है कि पांच अप्रैल को पति ने उसे मारापीटा। कैंची से गर्दन पर वार कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
--
पत्नी को दी प्रताड़ना, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव हुसैननगर निवासी धर्मवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री मीरा का विवाह 14 मई 2022 को उमेश पुत्र बालकराम निवासी श्यामतगंज बरेली के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की जाने लगी। तीन अप्रैल को उसकी पुत्री ने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति उमेश, सास हीराकली, ससुर बालकराम, जेठ जोगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद