फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman strangled, husband's finger bitten after she protested molestation

Pilibhit News: छेड़खानी के विरोध पर महिला का गला दबाया, पति की उंगली चबाई

Sun, 18 May 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Woman strangled, husband's finger bitten after she protested molestation
पीलीभीत। पति के साथ दावत में पहुंची महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने पति के साथ मारपीट की, दांतों से उसकी उंगली चबा ली। बीच-बचाव करने पर आरोपी के साथी ने जान से मारने के लिए महिला का गला दबा दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यूरिया पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 अप्रैल की रात 10 बजे वह पति और पुत्री के साथ प्रधान के घर दावत में गई थी। आरोप है कि इस दौरान देवेंद्र कुमार ने उसके साथ छेड़खानी की। पति ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपी ने पति के दाएं हाथ की उंगली दांतों से काट ली। बचाने का प्रयास करने पर देवेंद्र के साथी महेंद्र ने भी पति व उसके साथ मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। इससे दोनों लोग घायल हो गए। लोगों के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भगा गए। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed