{"_id":"6ace802df9c4b8b4e40f8f87","slug":"woman-stabbed-in-head-over-money-dispute-son-also-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170946-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रुपये के विवाद में महिला के सिर पर बांके से वार, बेटा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रुपये के विवाद में महिला के सिर पर बांके से वार, बेटा भी घायल
Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया। न्यूरिया क्षेत्र के सूरजपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। घटना में शिव कुमारी और उनका बेटा परमजीत घायल हो गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित बेचेलाल ने अपने भाई लालता प्रसाद, उसकी पत्नी सुषमा देवी और बेटों प्रिंस व आकाश पर मारपीट का आरोप लगाया है। गांव सूरजपुर निवासी बेचेलाल ने बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे बेचेलाल अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान लालता प्रसाद अपने परिजनों के साथ पहुंचा। रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद लालता प्रसाद ने बांके से उसकी पत्नी शिव कुमारी के सिर पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे परमजीत के साथ भी मारपीट की। भीड़ जुटी तो हत्या की धमकी देकर भाग गए। घायल पत्नी को अस्पताल ले जाते समय लालता प्रसाद ने कार से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पैर में भी चोट आई। परिजन शिव कुमारी को पहले न्यूरिया अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। सीओ नताशा गोयल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।