{"_id":"6ace8904a1a01865aa0e3b49","slug":"she-was-enshrined-in-the-akhand-jyoti-temple-during-navratri-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170977-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नवरात्र में अखंड ज्योति मंदिर में हुई विराजमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नवरात्र में अखंड ज्योति मंदिर में हुई विराजमान
Wed, 14 Oct 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
कबीरपुर कसगंजा गांव में मां ज्वाला जी की अखंड ज्योति के दर्शन करते भक्त-- स्रोत कमेटी
- फोटो : 1
घुंघचाई। क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा में नवरात्र मां ज्वाला जी की अखंड ज्योति मंदिर में विराजमान की गई है। मां की अखंड ज्योति के दर्शन करने और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा में श्रद्धालुओं का एक जत्था तीन अक्टूबर को मां ज्वाला जी की पवित्र अखंड ज्योति लेने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हुआ था। दस अक्टूबर को वहां से मां ज्वाला जी की अखंड ज्योति लेकर जत्था गांव वापस लौटा था। इसके बाद मां की पवित्र ज्योति को गांव के मुख्य बाजार स्थित मंदिर में विधि-विधान के साथ विराजमान किया गया है।
अखंड ज्योति मंदिर में विराजमान होने के बाद रोजाना सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचकर माता रानी की ज्योति के दर्शन कर रहे हैं। कमेटी के दौरान पूर्व प्रधान अजय शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, हरिपाल गुप्ता, रामकृपाल, अनुज शुक्ला, अजय भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन मंदिर में विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाएगा। संवाद