फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jayant's crookedness and the staging of Sita-Anusuiya reunion

Pilibhit News: जयंत की कुटिलता और सीता-अनुसुईया मिलन का मंचन

Wed, 14 Oct 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jayant's crookedness and the staging of Sita-Anusuiya reunion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर की रामलीला मैदान में मंगलवार को श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति, ऋषि मिलन और सीता-अनुसुईया मिलन का सजीव मंचन किया गया।

जयंत द्वारा माता सीता के पैर में चोंच मारने और प्रभु श्रीराम के बाण से बचने के लिए त्रिलोक में भटकने का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके बाद जयंत ने प्रभु राम की शरण में पहुंचकर क्षमा मांगी। आगे अत्रि ऋषि के आश्रम में माता अनुसुईया ने सीता को वस्त्र-आभूषण भेंट किए और पतिव्रत धर्म की महिमा बताई। मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। रामलीला के बाद वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। रामायणी निशांत तिवारी और अंकुर मिश्रा ने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed