फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman snatches car by cheating, now threatens to implicate her in a false case

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर महिला ने हड़प ली कार, अब झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

Mon, 26 Feb 2024 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Woman snatches car by cheating, now threatens to implicate her in a false case
एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रूपपुर कृपा स्थित कोरल मोटर्स के मैनेजर से थाना जहानाबाद की एक महिला ने धोखाधड़ी कर कार हड़प ली। मैनेजर ने जब कार वापस मांगी, तो महिला झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देने लगीं। एसपी के आदेश पर महिला व उनके पिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के रूपपुर कृपा स्थित कोरल मोटर्स के सेल्स मैनेजर मोहित सक्सेना ने बताया कि थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव ललौरीखेड़ा निवासी शालू गंगवार पत्नी योगेंद्रपाल ने 12 नवंबर 2023 को एजेंसी से एक कार खरीदी थी। जिसमें महिद्रा फाइनेंस कंपनी से ऋण हो रहा था।
विज्ञापन

जिसमें योगेंद्रपाल की ओर से आवेदन करने के साथ गांव ललौरीखेड़ा के नरेश गंगवार पुत्र जुगल किशोर को गारंटर बनाया गया था। कार की ऋण एग्रीमेंट फाइल में शालू गंगवार पत्नी योगेंद्रपाल पुत्री देवदत्त गंगवार उर्फ डॉक्टर पप्पू ऋण की किश्त देय करने के लिए इंडियन बैंक की शाखा ललौरीखेड़ा का चेक दिया था लेकिन खाते का स्टेटमेंट यह कहते हुए नहीं दिया कि दीपावली की छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर दे देंगी। इसके बाद भी अगर समय से स्टेटमेंट नहीं दे पाई, तो ऋण की राशि 456697 रुपये खुद जमा कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की कुल कीमत 5.81 लाख रुपये थी। जिसमें से 124303 रुपये दे दिए थे। आरोप है कि दीपावली के बाद जब शालू को फोन किया गया तो वह टालमटोल करने लगीं। इसके बाद अपने पति की मृत्यु का बहाना बनाते हुए मामले को टरकाती रहीं। जब दोबारा से फोन कर स्टेटमेंट मांगा गया, तो उक्त महिला ने धमकाते हुए कहा कि दोबारा अगर फोन किया, तो झूठे मुकदमे में फंसवा देंगी।

मैनेजर का आरोप है कि जब इस संबंध में उनके पिता देवदत्त गंगवार से बात की, तो उन्होंने उल्टा तीन लाख रुपये की मांग की और कहा कि इसके बाद बात होगी। सेल्स मैनेजर ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने शालू गंगवार और उसके पिता देवदत्त गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed