{"_id":"69fe39f73cc79ac48309f8a2","slug":"woman-raped-in-farmhouse-report-filed-on-dgps-orders-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159041-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फार्म हाउस में महिला से दुष्कर्म, डीजीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फार्म हाउस में महिला से दुष्कर्म, डीजीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में मजदूरी करने गई एक महिला ने फार्म हाउस मालिक के बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने डीजीपी को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। डीजीपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने आरोपी युवक और उसके नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने डीजीपी के आदेश पर गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। 23 मार्च को वह गेहूं कटाई के काम के लिए गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया करम स्थित एक फार्म हाउस पर गई थी। महिला के मुताबिक, वह पहले भी वहां गेहूं कटाई का काम कर चुकी थी।
पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे फार्म हाउस पहुंचने पर मालिक और उनकी पत्नी ने पीलीभीत जाने की बात कहते हुए उस दिन गेहूं कटाई का काम न होने की जानकारी दी और घर की साफ-सफाई करने को कहा। दोपहर करीब तीन बजे वह घर की सफाई कर रही थी, तभी फार्म हाउस मालिक का पुत्र हरविंदर पाल सिंह शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने नौकर ब्रजेंद्र की मदद से महिला को कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को फार्म हाउस मालिक के घर लौटने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इस दौरान मामले को दबाने और चुप रहने के लिए उसे रुपये देने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया और घर लौट आई।
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने आरोपी हरविंदर पाल सिंह और उसके नौकर ब्रजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद