फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman killed, six injured in car collision

Pilibhit News: कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, छह लोग घायल

Mon, 14 Oct 2024 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, six injured in car collision
पूरनपुर में असम हाईवे पर गांव चांट फिरोजपुर के समीप टक्कर के बाद जलती कारें।स्रोत:राहगीर
पूरनपुर (पीलीभीत)। कारों की भिड़ंत में मां-बेटा सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में मां-बेटी सहित तीन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, घटना के बाद कारों में आग लग गई। गनीमत रही कि घायलों को बाहर निकालने के बाद आग लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

घटना असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप रविवार सुबह करीब सवा सात बजे हुई। कस्बा बरखेड़ा निवासी शिवम (19) अपनी मां योग्यता (49), बहन शालिनी (20) के साथ हरगांव से वापस बरखेड़ा लौट रहा था। जबकि दूसरी कार पर सवार पंतनगर के गोलगेट निवासी कल्लू सिंह (38), रामेश्वर दयाल (45 और ओमप्रकाश (48) बहराइच जा रहे थे।
विज्ञापन

गांंव चांटफिरोजपुर के समीप दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कार पर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। इधर, घटना के कुछ देर बाद कारों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद असम हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कारों को ट्रैक्टर से खिंचवाकर साइड में कराया, तब जाकर करीब आधा घंटे बाद आवागमन सुचारू हुआ। सीएचसी लाए गए घायलों में योग्यता, शालिनी, ओमप्रकाश को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान योग्यता की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed