फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman is evicted from home when dowry demand is not met

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को घर से निकाला

Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman is evicted from home when dowry demand is not met
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। समझाने पर महिला के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। कोर्ट में वाद दायर करने की जानकारी पर आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यूरिया कस्बे के ठाकुरद्वारा इलाके की रहने वाली अंजली देवी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2019 को बरेली के थाना विशारतगंज के गांव आंवला निवासी शरद देवल के साथ हुई थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मायके में मां के अलावा अन्य कोई नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति महिला पर संपत्ति को बेचकर रुपये देने का दबाव बनाने लगा। मांग पूरी न होने पर महिला को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देना शुरू कर दी गईं। समझाने पर मां के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। महिला का एक बच्चा भी है। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने कोर्ट में वाद दायर कर दिया। जिससे खफा होकर आरोपी पति धमकी देने लगा। मोबाइल फोन पर अभद्र स्टेटस लगाने लगा। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed