{"_id":"67e59b51f83cb1ea570999c9","slug":"woman-injured-in-tiger-attack-admitted-to-district-hospital-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133147-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ के हमले में महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ के हमले में महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Fri, 28 Mar 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। माला रेंज से सटे महदखास के मौजा पंडरी में बृहस्पतिवार को बाघ के हमले में महिला घायल हो गई। साथ में मौजूद अन्य ग्रामीणों के शोर शराबा करने पर बाघ वहां से हट गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
गांव के प्रधान धर्मपाल ने बताया कि गांव निवासी 50 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी प्रकाश बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव के अन्य महिला और पुरुषों के साथ जंगल से सटे खेतों की ओर लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके चेहरे पर गहरे जख्म हुए थे। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने शोर-शराब किया तो बाघ वहां से चला गया। हमले के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घायल महिला को पहले बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।