फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman handed over to police on charges of theft

Pilibhit News: चोरी के आरोप में महिला को किया पुलिस के हवाले

Thu, 24 Jul 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman handed over to police on charges of theft
पूरनपुर। आभूषण चोरी के आरोप में सराफा व्यापारी ने संदिग्ध महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी सराफा व्यापारी सुमित ने बताया कि एक दुकान माधोटांडा थाना के गांव जमुनिया खास मेंं भी है। एक दिन पहले जमुनिया की दुकान पर दो बच्चों के साथ पहुंची पांच महिलाओं ने आभूषण दिखाने को कहा। बाद में महिलाएं बगैर आभूषण खरीदे दुकान से चली गई।
दिखाए गए आभूषणों में दो जोड़ी सोने की बाली, एक पैंडिल चोरी होने की जानकारी हुई। इसकी जानकारी उसने नगर के अन्य साथी सराफा व्यापारियों को दी। बृहस्पतिवार को उसके साथी सराफा व्यापारी की दुकान पर वहीं महिलाएं आभूषण खरीदने पहुंची और बगैर खरीदे दुकान से चली गईं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग दोस्त ने उसके पास भेजी। रिकार्डिंग में उसकी जमुनिया स्थित दुकान पर खरीदारी को पहुंचने वाली महिलाएं दिखीं।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीछा करने पर चार महिलाएं खिसक गई। एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed