फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
अस्तपताल की मोर्चरी पर खड़े मायके पक्ष के लोग । संवाद
जहानाबाद। ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में नोकझोंक हो गई। पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के स्टेशन रोड पर रहने वाले दिनेश ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कोमल देवी (26) की शादी थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव पंचौली निवासी सुमित कुमार से की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष में दामाद उसके भाई-भाभी व अन्य लोग दहेज को लेकर विवाहिता को परेशान करते थेे। इतना ही नहीं महिला के रूप रंग व सूरत को लेकर भी अक्सर ताने देते रहते थे। इसकी शिकायत लड़की ने पहले ही अपने पिता से की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुमित ने पत्नी के मायके फोन करके उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। कहा कि विवाहिता को अस्पताल लेकर जा रहे हैं। बाद में फोन आया कि इलाज को ले जाते समय कोमल की मौत हो गई। सूचना पर जहानाबाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मायके पक्ष के लोग शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे। यहां ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद थे। आरोप प्रत्यारोप को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed