फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies after operation in hospital, uproar

Pilibhit News: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

Sat, 04 Apr 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after operation in hospital, uproar
पूरनपुर। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत खराब होने से उसकी मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि बाद में समझौता होने पर महिला का शव लेकर परिजन बगैर कार्रवाई चले गए। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएमओ ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में गांव सिरसा की एक महिला को गांठ के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को हालत खराब होने पर महिला की मौत हो गई। हंगामा के बाद समझौता होने पर महिला के परिजन उसका शव घर ले गए। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक ने महिला की हालत खराब होने पर उसे बाहर ले जाने की सलाह महिला के परिजन को दी थी। महिला के परिजन गरीबी का हवाला देकर उसे बाहर ले जाने को तैयार नहीं हुए। इसकी जानकारी गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज को देने पर उन्होंने भी अस्पताल पहुंचकर महिला के परिजन को उसे बाहर ले जाने को कहा।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने घटना को लेकर अनभिज्ञता व्यक्त की। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया से घटना की जानकारी हुई है। मेसेज में गांव कजरी निरंजनपुर के एक अस्पताल का मामला होना बताया गया है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed