फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies after consuming toxic substance

Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

Wed, 23 Oct 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming toxic substance
पीलीभीत। ससुराल में एक महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान शहर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना न्यूरिया क्षेत्र के बिथरा गांव में दो दिन पूर्व की है। गांव निवासी वेदपाल की पत्नी बबली (25) ने रविवार को किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप गया। इसके बाद महिला को शहर के एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों की ओर से आरोप भी लगाए गए, लेकिन दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed