फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies after being hit by a combine

Pilibhit News: कंबाइन की चपेट में आकर महिला की मौत

Mon, 06 Apr 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a combine
खेत से लौटते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने वाहन पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया
विज्ञापन

पीलीभीत। खेत से घर आ रही अमरिया थाना के गांव भौनी निवासी 60 वर्षीय प्रेमवती की तेज रफ्तार कंबाइन मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कंबाइन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना अमरिया के ग्राम भौनी निवासी बाबूराम ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ खेत पर काम करने गए थे। कुछ देर बाद दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रास्ते में सामने से आ रही एक कंबाइन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रेमवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बाबूराम किसी तरह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और कंबाइन को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही थाना अमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को तत्काल अमरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की तहरीर अमरिया पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed