{"_id":"6a12d7de9c04e5f8f50ce31c","slug":"woman-attempts-suicide-young-man-saves-her-life-in-pilibhit-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, युवक ने हंसिए से फंदा काटकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, युवक ने हंसिए से फंदा काटकर बचाई जान
Sun, 24 May 2026 04:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 24 May 2026 04:20 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में एक महिला ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार के युवक ने फंदा काटकर उसे बचाया। परिजन ने महिला पर ही फंसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करोड़ में रविवार सुबह उस वक्त खलबली मच गई, जब एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए हंसिए से साड़ी का फंदा काट दिया, जिससे महिला की जान बच गई। महिला पर परिवार को फंसाने के लिए फंदा लगाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
गांव करोड़ निवासी नंदकिशोर ने थाना बरखेड़ा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भतीजे सतीश कुमार की पत्नी शशिकला आए दिन संपत्ति के लालच में पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां देती रहती है। आरोप है कि वह इससे पहले भी तीन बार घर के परिसर में ही आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।
विज्ञापन
खपरैल पर चढ़कर लगाया फंदा
पीड़ित के अनुसार, रविवार सुबह करीब सात बजे शशिकला अचानक घर के निकास मार्ग पर पड़ी खपरैल पर चढ़ गई। उसने खपटा तोड़कर अपनी साड़ी का फंदा बनाया और फंदा लगाने की कोशिश करने लगी। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के ही अजय ने तत्परता दिखाई। अजय ने तुरंत हंसिए से साड़ी को काटकर शशिकला को नीचे उतारा। इस दौरान शोर सुनकर गांव और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार
नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई है कि उक्त महिला भविष्य में कभी भी कोई अप्रिय आत्मघाती कदम उठा सकती है। महिला यह सब संपत्ति के लिए कर रही है। पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।