{"_id":"cb160cf35fefa3c18a66b241746b564b","slug":"with-fireworks-occurred-new-year-received-exiled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम-धड़ाके के साथ हुआ नए साल का इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम-धड़ाके के साथ हुआ नए साल का इस्तकबाल
plibhit
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। युवाआें ने जमकर धूम मचाई। रात को होटलों, रेस्टोरेंटों में भी भीड़ रही। रात 12 बजते ही आतिशबाजी छोड़कर नए साल का स्वागत किया गया। वहीं साल के पहले दिन लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
नव वर्ष का स्वागत करने को बेताब युवा बृहस्पतिवार रात 12 बजते ही झूम उठे। घड़ी की सुई जैसे ही बारह पर पहुंची, शहर की कालोनियों, होटलों व रेस्टोरेट में धूम-धड़ाका शुरू हो गया। लोगों के आतिशबाजी छोड़कर व केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। देर रात तक गली मोहल्लों में डांस का दौर चलता रहा। शहर के प्रमुख होटलों को नए साल के चलते आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शहर में देर रात तक जश्न मनाने का सिलसिला जारी रहा। बाइकर्स की टोलियों ने भी सड़कों पर जमकर धमाल मचाया। इसको लेकर पुलिस भी सक्रिय रही। इधर, शुक्रवार का साल के पहले दिन लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। साल के पहले दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज नाममात्र को हुआ। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में लोगों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
नववर्ष की शुभकामनाएं देने लोग अपने परिचितों के घरों पर भी पहुंचे। नववर्ष के चलते बाइफरकेशन, चूका बीच व शारदा सागर डैम के आसपास पर्यटकों की भीड़ रही। लोगों ने गुनगुनी धूप के बीच पिकनिक आनंद लिया। शहर के स्टेडियम रोड स्थित स्काउट भवन में स्काउट गाइड ने नववर्ष धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ। स्काउट गाइड ने प्रतिज्ञा के साथ देश को स्वच्छ रखने, यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर संरक्षक करुणाशंकर शुक्ला, हबीब अहमद, कलीम अतहर, ओमप्रकाश शुक्ला, ओमप्रकाश, अरविंद कुमार लोधी, तोताराम गंगवार, शांतिस्वरूप शर्मा, शालिनी पांडेय, डीडी गुप्ता, संतोष सक्सेना, सतेंद्र मोहन शर्मा, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विदेशी समझ सेल्फी को उमड़े लोग
माधोटांडा। साल के अंतिम दिन टाइगर रिजर्व के चूका बीच में एक एनआरआई जोड़े को विदेशी समझकर लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वनकर्मियों के अलावा पुलिस वालों ने भी जोड़े के साथ सेल्फी ली, लेकिन बाद में जोड़े को खुद को एनआरआई बताते हुए शाहगढ़ क्षेत्र का रहने वाला बताया।
पूरनपुर। नववर्ष पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। सरकारी कार्यालयों में फरियादियों व कर्मचारियों की संख्या रोज की अपेक्षा कम रही। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर सहित क्षेत्र से कई लोग मां पूर्णागिरी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन को रवाना हुए। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, इंस्पेक्टर शक्ति सिंह, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने सीएचसी, प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचकर नववर्ष पर जन्मे बच्चों को उपहार बांटे। एसडीएम, सीओ ने संदीप खंडेलवाल की ओर से हुए उपहार वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। जीआईआईटी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षकों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक निश्चल पांडेय, संरक्षक शिवराम पांडेय ने नए साल में पालीथिन का उपयोग न करने व लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
अमरैयाकलां। प्राथमिक स्कूल खाता में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, राधाकृष्ण कुशवाहा, पूनम यादव, श्याम सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। गांव के लाल बाबा मंदिर और लंबौआ मंदिर में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
बीसलपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्रों में नया साल धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार रात लोगों ने पटाखे दागकर नववर्ष का स्वागत किया। शुक्रवार को लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री शिरडी साईं शरणम् धाम में पंडित अखिलेश मिश्रा ने विधि-विधान से हवन कराया। कार्यक्रम में एनके अग्रवाल, राजरानी अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।