{"_id":"620d3b9e5d4c9e54115c6f45","slug":"wine-shop-will-closed-from-21-23-pilibhit-news-bly47568385","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से 23 तक न चढ़ेगा शराब का सुरूर और न चढ़ा सकेंगे भाग का नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 से 23 तक न चढ़ेगा शराब का सुरूर और न चढ़ा सकेंगे भाग का नशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 21 फरवरी शाम छह बजे से शराब की दुकानें तो बंद रहेंगी ही साथ ही भांग की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। ये दुकानें चुनाव के बाद ही खुल सकेंगी। इसके अलावा दस मार्च को होने वाली मतगणना के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने बुधवार को इस बाबत आदेश जारी किए।
शराब की दुकानें बंद रहने का आदेश 21 फरवरी शाम छह बजे से प्रभावी होगा और 23 फरवरी को मतदान समाप्त होने के बाद ये दुकानें खुल सकेंगी। देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग की थोक एवं फुटकर बिक्री की दुकानें, बार, डिनेचर्ड स्प्रिट थोक व फुटकर बिक्री की सारी दुकानें इसमें शामिल रहेगी। दस मार्च को होने वाली मतगणना के दिन भी ये सारी दुकानें बंद रहेंगी।
पीटीआर भी 22 से 24 फरवरी तक बंद रहेगा
पीलीभीत टाइगर रिजर्व 22 से 24 फरवरी तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। पीटीआर के ज्यादातर अफसरों और कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगी है। इसके चलते पीटीआर बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
दिव्यांग मित्र बनेंगे दिव्यांग मतदाताओं का सहारा
दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर व्हील चेयर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए दिव्यांग मित्रों को नामित किया गया है। दिव्यांगजनों को बूथ तक लाने ले जाने के लिए व्हीलचेयर के साथ वहां एक दिव्यांग मित्र की तैनाती की गई है। जिले में 73 शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्र व ग्रामीण क्षेत्र के 896 मतदान केन्द्र के कुल 1470 बूथों पर जहां एक से एक अधिक दिव्यांग मतदाता हैं। विधानसभा पीलीभीत में 4658, विधानसभा बरखेडा में 4760, विधानसभा पूरनपुर में 3263 व विधानसभा बीसलपुर में 3411 दिव्यांग मतदाता हैं जो चलने में असमर्थ हैं। 134 दिव्यांग मित्रों की तैनाती की गई है जो मतदान कराने में सहयोग करेगें। जिले में कुल 24846 दिव्यांग मतदाता हैं।
घर-घर पहुंचेगी मतदाता पर्ची
मतदाताओं को घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी बीएलओ को कडे़ निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक वोटर के घर मतदाता पर्ची पहुंचाएं। सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग अफसरों को भी इस कार्य के लिए निर्देश दिए हैं। जिन मतदाताओं को पर्ची प्राप्त न हों वह फोन पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। विधानसभा 127 पीलीभीत- 05882-297012, विधानसभा 128 बरखेड़ा- 05882-297013, विधानसभा 129 पूरनपुर- 05882-297014 और विधानसभा बीसलपुर 130- 05882-297015 नंबर जारी किए हैं।