{"_id":"66184ac593f8bd610406b3f4","slug":"will-not-vote-for-a-candidate-who-makes-false-promises-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114630-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: झूठे वादे करने वाले प्रत्याशी को नहीं देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: झूठे वादे करने वाले प्रत्याशी को नहीं देंगे वोट
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गोवल में चुनावी चर्चा करते लोग । संवाद
बीसलपुर। नगर ही नहीं, गांवों में भी चुनावी चर्चा हो रही हैं। खेती-किसानी में जुटे ग्रामीण मौका मिलते ही प्रत्याशियों की हार-जीत पर मंथन करने लगते हैं। यहां सबसे अधिक चुनावी चौपाल दोपहर के समय होती हैं। बृहस्पतिवार को गांव गोवल में चुनावी चर्चा में जुटे सत्यपाल यादव का कहना था कि झूठे वादे करने वाले प्रत्याशी को किसी भी हालत में वोट नहीं देंगे। बाबूराम ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझने वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा। वीरेंद्र कुमार का कहना था कि जनता का हित रखने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। बुद्धसेन का तर्क था कि जनता की भावनाओं को समझने वाले प्रत्याशी को ही जिताया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -
सांसद ऐसा हो, जो जनता का साथ दे, दिखावा न करे
विनोद कुमार का कहना था कि सांसद जनता का साथ देने वाला हो। दिखावा न करे। हरद्वारी लाल का कहना था कि मतदाताओं से अपनत्व रखने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। रामपाल का कहना था कि जनता के लिए 24 घंटे समर्पित रहने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेंगे। सीताराम कि इस बात को सब ने पसंद किया कि जनता से दूरी बनाने वाले प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। भगवान दास ने कहा कि सांसद ऐसा हो जो समस्याओं का समाधान करे।