फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will not fall into the trap, will vote only for the one who brings development.

Pilibhit News: झांसे में नहीं आएंगे, विकास कराने वाले को ही देंगे वोट

Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will not fall into the trap, will vote only for the one who brings development.
अमरिया क्षेत्र के गांव बरादुनवा में चुनावी चर्चा करते लोग । संवाद
अमरिया। जिले में सियासी पारा दिन-प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। गली, मोहल्लों व चौराहों पर चुनावी चर्चा आम है। चुनावी गुणा-भाग के साथ क्षेत्र के विकास और अन्य मुद्दों पर बात की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को विकासखंड अमरिया क्षेत्र के गांव बरादुनवा में चौराहे पर बैठे लोग चुनावी चर्चाओं में मशगूल दिखे। रियाजुद्दीन मलिक ने कहा कि प्रत्याशी ऐसा हो जो क्षेत्र के विकास को लेकर हर समय गंभीर रहे। मोहसिन अली ने भी इस बात का समर्थन किया।
विज्ञापन

जाहिद अहमद ने कहा कि अब तक सभी पार्टियां तरह-तरह के प्रलोभन देकर मुस्लिम मतदाताओं को ठगती आ रही हैं। इस बार उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे, जो सभी के विकास की बात करेगा। शमशाद अहमद ने कहा कि प्रत्याशी के दिल में भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए। जरूरी है कि वह सभी से समान व्यवहार करे। मोईन अहमद ने कहा कि इस बार किसी के बहकावे में न आकर सोच-समझकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed