फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car crashes into pole on Assam highway; five critically injured.

Pilibhit News: असम हाईवे पर खंभे से टकराई कार, पांच गंभीर घायल

Mon, 05 Oct 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 05 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into pole on Assam highway; five critically injured.
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार- वीडियोग्रेब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। असम हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। गंभीर हालत में दो घायलों को बरेली रेफर किया गया है।
हादसा शनिवार रात करीब पौने 12 बजे गांव हरसिंहपुर के पास एक बरात घर के सामने हुआ। बताया गया कि खुटार की ओर से कार पीलीभीत की तरफ जा रही थी। बरात घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम भदौरिया, उद्देश्य जादौन, सिद्धांत जादौन, प्रांजल सिंह, मयंक सिंह, आदर्श दीक्षित और सचिन मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से कार में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

हादसे में रूपपुर कमालू निवासी जयसिंह यादव (36), माधोटांडा के बांसखेड़ा निवासी हरनाम सिंह (60), नौगवां पकड़िया निवासी वरुण (35), आशीष पाल (40) और गोदावरी स्टेट निवासी आशीष चौहान (38) घायल हुए हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली ले जाया गया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खंभा टूटने से सड़क पर गिरे हाईटेंशन तार
कार की टक्कर से बिजली का हाईटेंशन खंभा टूट गया और तार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के दौरान तारों में करंट होने की स्थिति में आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि समय रहते लोगों को दूर कर दिया गया और किसी अन्य व्यक्ति के तारों की चपेट में आने से बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार- वीडियोग्रेब

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार- वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed