फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   "Will not any scheme '

‘नहीं करेंगे किसी भी योजना का संचालन’

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो/पीलीभीत। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
"Will not any scheme '
anganbadi - फोटो : amar ujala
 आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। नेहरू पार्क में धरना देकर वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगे पूरी होने तक किसी भी योजना का संचालन न करने का ऐलान किया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी वर्कर्स मंगलवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुई। जिलाध्यक्ष गुलशन जहां ने कहा कि कुछ संगठन शासन से वार्ता होने का दावा कर हड़ताल समाप्त होने की अफवाह फैला रहे हैं लेकिन हमारी हड़ताल खत्म नहीं हुई है। हम आंगनबाड़ी आश्वासन पर नहीं मानेंगे। सरकार से मांगे पूरी होने के साथ शासनादेश जारी होने पर ही आंदोलन खत्म होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव के सुझाव पर हौसला पोषण योजना चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर योजना के क्रियान्वयन में लगी आंगनबाड़ी वर्कर्स का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी और कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर सरकार की समाजवादी पेंशन, टीकाकरण, हौसला पोषण, पल्स पोलियो, पुष्टाहार वितरण आदि का संचालन नहीं करेंगी। धरना प्रदर्शन में मंजू राठौर, बिंदर कौर, अंजू बाला, शबनम, गायत्री, सुनीता शुक्ला, आसमां जबी, सुनीता जोशी, पूनम, एकता सहित कई महिलाएं थीं।
विज्ञापन

बीसलपुर। बीसलपुर व बिलसंडा की हड़ताली आंगनबाड़ी, आशाओं ने अपनी मांगों के समर्थन मेें तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और एसडीएम बीपी सिंह को ज्ञापन सौंपे। इससे पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सीडीपीओ कार्यालय से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा की शासन से वार्ता हुई है। जिसमें मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त की गई है। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर काम किया जाएगा।
 मुनेंद्र कौर, आंगनबाड़ी संघ की तहसील अध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed