फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild life security issue

खेत में वन्यजीव के शिकार को लगाए लोहे के फंदे जब्त किए

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
wild life security issue
पीलीभीत। खेत में वन्यजीवों को पकड़ने के लिए लगाए गए लोहे के फंदे वनकर्मियों ने छापा मारकर बरामद कर लिए। टीम ने शिकारी को भी मौके से पकड़ लिया। शिकारी से 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब ये वन्यजीव जंगल की सीमा से सटे खेतों में भी पहुंच रहे है। शिकारी भी खेतों में फंदे लगाकर इनका आसानी से शिकार कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला टाइगर रिजर्व की माला रेंज का प्रकाश आया है। टाइगर रिजर्व अफसरों को मुखबिर से सूचना मिली कि माला रेंज की कंपार्टमेंट 120सी की जंगल सीमा से सटे एक खेत में लोहे के फंदे लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही रेंजर रामजी ने वन दरोगा सुरेंद्र कुमार गौतम समेत टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। उसमें खेत से लोहे के चार फंदे बरामद हुए। यह खेत न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुरा निवासी लालता प्रकाश का है। टाइगर रिजर्व की टीम ने खेत मालिक लालता प्रसाद को भी पकड़ लिया। पूछताछ के बाद खेत मालिक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया। खेत मालिक से 19 हजार रुपए वसूलकर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले फंदे में फंस गया था बाघ
वन्यजीवों को पकड़ने के लिए फंदे लगाने की यह कोई नई घटना नहीं है। डेढ़ माह पहले अमरिया क्षेत्र में भी वन्यजीवों को पकड़ने के लिए फंदा लगाया गया था। इस फंदे में एक बाघ फंस गया था। इसकी सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, मगर बाघ पहले ही फंदे से निकलकर चला गया। इस मामले में अब तक तीन शिकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माला रेंज की सीमा से सटे एक खेत में फंदे लगाए जाने की सूचना मिली थी। फंदे बरामद कर खेत स्वामी को पकड़ा गया। उस पर विभागीय केस दर्ज कर 19 हजार का जुर्माना वसूला गया। - रामजी, वन क्षेत्राधिकारी, माला रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed