फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

Pilibhit News: बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला

Tue, 29 Nov 2022 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
wild animal
घायल शंभू। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। चंदिया हजारा के राहुलनगर नई बस्ती निवासी शंभू (60) पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जबकि साथ जा रहा ग्रामीण भाग गया। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव राहुलनगर नई बस्ती से सौ मीटर दूरी पर हुई। विनोद कुमार ने बताया कि उनके पिता शंभू, पड़ोसी दर्शन के साथ जानवरों के लिए चारा काटने जा रहे थे। रास्ते में एकाएक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। पिता को चेहरे, दाएं हाथ और पेट पर पंजा मारकर जख्मी कर दिया। इस दौरान साथ जा रहा दर्शन शोर मचाता हुआ भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद अन्य ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। गंभीर हालत में शंभू को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर डीएफओ नवीन खंडेलवाल और सीओ ज्योति यादव ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। डीएफओ ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। हरीपुर रेंजर ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के समीप तेंदुआ के पगचिह्न मिले हैं। टीम को निगरानी को लगाया गया है।
विज्ञापन

--
खेतों से भागे किसान, नहीं किया काम
राहुलनगर में तेंदुए के ग्रामीण पर हमले की घटना के बाद वहां दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसान गांव में लौट आए। बाघ की दहशत के चलते उन्होंने काम नहीं किया। गांव में भी लोग डरे-सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तेंदुआ ग्रामीण के रास्ते में आ गया। झपट्टा मारकर भाग गया। अगर हमला करता तो ग्रामीण के गर्दन पर पंजा मारता। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। निगरानी के लिए रास्ते में चार कैमरे लगाए गए हैं।
- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, चूका
बढ़ रहीं घटनाएं, अक्सर जंगल से बाहर आ रहे बाघ व तेंदुए
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का अनुकूल वातावरण बाघ व तेंदुओं के लिए मुफीद बन गया है। बाघ व तेंदुए अक्सर जंगल के बाहर आ जाता हैं। अक्तूबर 2021 में बराही रेंज के जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने मझारा गांव निवासी गुुरमेल सिंह के घर में घुसकर सात वर्षीय पुत्री मनप्रीत पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर घायल हुई मनप्रीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इस साल सात अगस्त को अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव जोशी कॉलोनी निवासी युवक गोपाल मंडल पर खेत में चारा काटते समय बाघ ने हमला कर दिया था। हालांकि हमले में युवक बाल-बाल बच गया। चार दिन पहले बराही रेंज के ही गांव राजपुर ताल्लके महाराजपुर में घर में घुसे तेंदुए ने रामकरन की पत्नी राधिका देवी को घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed