फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

घर में घुस कर पालतू बिल्लियों को खा गए तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
wild animal
अमरिया। तहसील के आबादी क्षेत्र में पिछले कई दिनों तीन तेंदुए लगातार चहलकदमी कर मवेशियों को निवाला बना रहे हैं। शुक्रवार की रात तीनों तेंदुए ग्राम टांडा बिजेसी निवासी जगतार सिंह के घर में घुसकर उनकी पालतू बिल्लियों को खा गए। शनिवार की रात भी दो तेंदुए उनके घर तक फिर पहुंच गए। आधी रात तक घरों के आस पास ही घूमते रहे। परिवार के लोग तेंदुओं की दहशत से रात भर सो नहीं सके। शोर-शराबा करते रहे। सूचना के बाद सुबह वन कर्मियों ने पगचिह्न देखे। उधर, ठंड बढ़ते ही बाघों ने आबादी के आसपास चहलकदमी शुरू कर दी है। इससे किसानों में भारी दहशत है।
विज्ञापन

गांव टांडा बिजेसी निवासी जगतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब नौ बजे तीन तेंदुओं ने घर में घुसकर उनके पालतू कुत्तों पर हमला कर दिया। कुत्ते किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर घुस गए लेकिन पालतू बिल्लियां अपने बच्चों के साथ आगन में थीं। तेंदुओं ने बिल्ली व उसके पांच बच्चों को निवाला बना लिया। शोर-शराबा करने पर तेंदुए खेतों में चले गए। दूसरे दिन शनिवार को रात आठ बजे फिर शिकार की तलाश में घर के आसपास मंडराने लगे। शोर-शराबा करने पर तेंदुए गन्ने में खेतों में चले जाते थे और कुछ देर के बाद फिर घर के आसपास दिख जाते थे। आधी रात तक तेंदुए इसी तरह तांडव करते रहे। परिवार के लोग तेंदुओं के डर से रात भर जागते रहे। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई वन कर्मी रात में मौके पर नहीं पहुंचा। वन कर्मी मौके पर पहुंचने का आश्वासन ही देते रहे। सुबह होने पर वन विभाग के टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार व राजीव ढाली ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए। उधर, ठंड बढ़ते ही बाघों ने आबादी के आस पास चहलकदमी शुरू कर दी है। गांव तिरकुनियां नसीर निवासी जावेद ने बताया कि बह रविबार की सुबह आठ बजे रसूला से घर बापस लौट रहा था। इस दौरान रसूला के कब्रिस्तान से निकल एक बाघ सड़क पर आ गया। बाघ सामने देख वह उल्टे वापस लौट गए। बाघ चहलकदमी करता हुआ रसूला निवासी दलबीर सिंह के गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक किया जा रहा। पटाखा दागकर तेंदुओं को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अगर तेंदुए अब एक ही स्थान पर लगातार दिखाई देते हैं, तो पिंजरा लगाकर पकड़ा जाएगा और जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र पाल सिंह, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed