{"_id":"6a88b5d3636e29838e0f6e8b","slug":"a-leopard-entered-the-cattle-shed-and-preyed-on-a-young-female-buffalo-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167078-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने पड़िया को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने पड़िया को बनाया शिकार
विज्ञापन
वन विभाग की टीम में मौके पर पहुंचकर पगमार्ग की जाँच की , तेंदुए के पगमार्क मिले
गांव बहादुरगंज का मामला, वन्यजीव के छिपने से ग्रामीण भयभीत
मझोला। गांव बहादुरगंज में बृहस्पतिवार की रात तेंदुए ने किसान महेंद्र कुमार के घर की चौहद्दी में बनी पशुशाला में घुसकर वहां बंधी एक वर्षीय पड़िया को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ पड़िया को पशुशाला से खींचकर चारे वाले खेत में ले गया, जहां उसका अधखाया हुआ शव मिला।
ग्रामीण महेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह जब पशुशाला पहुंचे तो पड़िया गायब मिली। तब उन्हें इसकी जानकारी मिली। मौके पर पगचिह्न भी दिखाई दिए, जिससे परिवार को तेंदुए के हमले का अंदेशा हुआ। सूचना पर वन विभाग के टाइगर ट्रैकर राजीव ढाली मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मिले पगचिह्न को ट्रेस किया। जांच में पगचिह्न तेंदुए के होने की पुष्टि हुई। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आसपास ही छिपा हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए का पगचिह्न देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी कर उसे पकड़ने और सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाने की मांग की है। डीएफओ भारत कुमार डीके का कहना है कि वन कर्मियों की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -