फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   238 farmers selected for agricultural machinery via e-lottery

Pilibhit News: ई-लॉटरी से 238 किसानों का कृषि यंत्रों के लिए चयन

Sat, 22 Aug 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
238 farmers selected for agricultural machinery via e-lottery
सुपर सीडर, रोटावेटर समेत कई कृषि यंत्रों के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

पीलीभीत। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सीआरएम, एसएमएएम समेत अन्य कृषि योजनाओं के तहत यंत्रों के लिए शुक्रवार को गांधी सभागार में ई-लॉटरी कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे शुरू हुई प्रक्रिया में जिले के 238 किसानों का चयन किया गया।
कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के तहत किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाना था। शुक्रवार को बुकिंग कराने वाले किसान गांधी सभागार में पहुंचे और पूरी प्रक्रिया में शामिल हुए। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों और किसानों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान सुपर सीडर, रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, बेलर समेत अन्य कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान किसानों को ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार, जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed