फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Salaries of 193 outsourced staff members at the medical college held up; work boycott announced.

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के 193 आउटसोर्स कर्मियों का अटका वेतन, कार्य बहिष्कार का किया ऐलान

Sat, 22 Aug 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 193 outsourced staff members at the medical college held up; work boycott announced.
जिला अस्पताल में कर्मचारियों के वेतन के संबंध में बातचीत करते प्राचार्य डॉ. अमित।
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के 193 आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिलने के चलते गुस्साए कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जिला अस्पताल पहुंचे व कर्मचारियों का पक्ष सुना। प्राचार्य ने कर्मचारियों को कार्यदायी संस्था से वेतन भुगतान दिलाने की बात कही। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लेते हुए रक्षाबंधन से पहले ही वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बालाजी इंटरप्राइजेज नाम की कार्यदायी संस्था पर मैनपावर का ठेका है। कंपनी के 190 आउटसोर्स कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। इनमें स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ शामिल हैं। शुक्रवार को 200 बेड के जिला अस्पताल में कंपनी के कर्मचारियों ने उनका दो माह का वेतन नहीं मिलने की बात कहकर कार्य बहिष्कार का एलान किया।
विज्ञापन

इधर, मामले की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार व सीएमएस डॉ. एसपी सिंह को होते ही वह जिला अस्पताल पहुंचे। पहले तो प्राचार्य ने कर्मचारियों का पक्ष सुना, जिसमें कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें दो माह का वेतन नहीं मिला है। इससे दैनिक जीवनयापन में उनको समस्या हो रही है, साथ ही कुछ ने बताया उनको कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र भी नहीं वितरित किया गया। इस पर प्राचार्य ने कहा कि वह कर्मचारियों के पक्ष में हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था बालाजी इंटरप्राइजेस से अनुबंध के अनुसार कर्मचारियों के आखिरी माह के वेतन भुगतान, ईपीएफ व ईएसआई जमा संबंधित रिकॉर्ड मांगा है। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने बताया कि बातचीत कर जल्द कर्मियों का वेतन दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed