फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

जेसीबी से घर लौट रहे किसानों पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, बाल-बाल बचे

Mon, 04 Oct 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
wild animal
अमरिया। गांव सूरजपुर में खेतों में काम करवा कर जेसीबी से घर वापस लौटते समय किसानों पर तेंदुए ने दो बार झपटने का प्रयास किया। इस दौरान जेसीबी पर बैठे किसान बाल-बाल बच गए। किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ बराबर के अमरूद के बाग में चला गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ पम्मा ने बताया कि शनिवार की शाम करीब आठ बजे खेतों में काम निपटा कर जेसीबी पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में जसवंत सिंह के पोल्ट्री फार्म के पास गन्ने के खेत में घात लगाए बैठा तेंदुआ हमलावर हो गया। जेसीबी पर दो बार झपटने के बाद किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ बराबर में अमरूद के बाग में चला गया।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म के मालिक जसवंत सिंह उर्फ बिल्लू ने बताया कि तेंदुआ पिछले दो माह से पोल्ट्री फार्म के आस पास ही डेरा जमाए है। रात में बाउंड्री में घुसकर अब तक दर्जनों मुर्गियों को निवाला बना चुका है। तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ने के लिए काफी समय से मांग की जा रही है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, वन दरोगा सोनी सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, कैलाश कुमार, राजीव ढाली ने पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए अधिकारियों को लिखा गया है। लेकिन तेंदुए को पकड़ने की अभी अनुमति नहीं मिली है। टीम द्वारा दिन में निगरानी की जा रही है। रात को गोले पटाखे चलाकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जादौपुर गहलुइया के समीप बाघ के पगचिह्न मिलने पर लोग दहशत में
पूरनपुर के गांव जादौपुर गहलुइया के समीप बाघ के पगचिह्न मिलने से बाघ के आसपास खेतों में छिपा होने की आशंका पर गांव के लोग दहशत में है। बाघ के पगचिह्न मिलने की सूचना वन एवं वन्य जीव प्रभाग के अफसरों को दी गई है।
गांव जादौपुर गहलुइया में गांव के पूरब की ओर सुबह खेतों की ओर निकले लोगों ने बाघ के पगचिह्न देखे। बाघ आसपास के गन्ना के खेतों में छिपा होने से लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना प्रधान इमरान खान ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब हसन को दी। रेंजर ने बताया कि गांव में टीम को भेजा गया था। पगचिह्न बाघ के पाए गए है। गांव और आसपास के लोगों को सतर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि बाघ के अक्सर गांव जादौपुर गहलुइया, बंजरिया होते हुए निकलने की जानकारी मिली है। लगता है कि बाघ निकलकर जंगल की ओर चला गया है। टीम को निगरानी को लगाया गया है। सोमवार सुबह फिर आसपास इलाके में बाघ के पगचिह्नोें को दिखवाया जाएगा। अगर क्षेत्र के खेतों में बाघ है तब उसके पगचिह्न मिलेंगे।
तेंदुआ के हमले से घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत
माधोटांडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
तेंदुआ के हमला से घायल सात वर्षीय मनप्रीत कौर की इलाज के दौरान बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में आधी रात को मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव घर ले आए। माधोटांडा पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जंगल के बाहर तेंदुआ के हमला से बालिका की मौत पर उसके परिवार वालों को पांच लाख का मुआवजा दिलवाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
शुक्रवार शाम को गांव वीरखेड़ा निवासी गुरमेल सिंह के घर में तेंदुआ ने घुसकर उनकी सात वर्षीय पुत्री मनप्रीत कौर पर हमला कर दिया था और उसे खींचकर ले जा रहा था। तब मनप्रीत सिंह अपने दो भाइयों के साथ पास में ही खड़ी थी। शोर-शराबा पर तेंदुआ मनप्रीत कौर को छोड़कर खेतों में भाग गया था। गंभीर हालत में सीएचसी लाई गई मनप्रीत कौर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज को मनप्रीत कौर ले जाई गई। शनिवार आधी रात को इलाज के दौरान मनप्रीत कौर की मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव घर ले आए। माधोटांडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
पोस्टमार्टम कराने के लिए भटकते रहे परिजन
मनप्रीत कौर का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिवार के लोग शुरू में राय मशविरा करते रहे। बाद में पोस्टमार्टम कराने को पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोग बालिका का शव लेकर माधोटांडा लेकर पहुंचे। तब उनको जमुनिया पुलिस चौकी पहुंचने को कहा गया। शव लेकर परिवार के लोग जब जमुनिया पुलिस चौकी पहुंचे। तब मनप्रीत का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ माधोटांडा गौरव विश्नोई ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम कराने को पंचनामा भरने की जिम्मेदारी जमुनिया चौकी इंचार्ज को दी थी। परिवार के लोग ही जल्दी के चक्कर में शव को जमुनिया चौकी लेकर पहुंचे थे।

पांच लाख मुआवजा की संस्तुति कर प्रस्ताव भेजा
बराही रेंजर वजीर हसन ने बताया कि तेंदुआ ने जंगल के बाहर आकर बालिका पर हमला किया था। ऐसे में मुआवजा का प्रावधान है। मनप्रीत कौर के परिवार वालों को पांच लाख मुआवजा मिले। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed