{"_id":"612695408ebc3e0b132f25ef","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly457481746","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के नजदीक पहुंचा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के नजदीक पहुंचा बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। जंगल से निकला बाघ नगर से चार किलोमीटर दूर गांव मोहम्मदपुर के समीप आ गया। बाघ को गांव के समीप के एक गन्ना के खेत से निकलते देख लोगों ने शोर-शराबा किया। सूचना पर पहुंची वन एवं वन्य प्रभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्न मिले। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।
हरीपुर रेंज जंगल से करीब ढाई किलोमीटर दूर गांव मोहम्मदपुर के समीप बुधवार सुबह कुछ लोगों ने एक गन्ना के खेत से निकले बाघ को देखा। एकत्र हुए गांव के लोगों ने शोर-शराबा किया। इस पर बाघ फिर गन्ना के खेत में चला गया। गांव के समीप बाघ आने की जानकारी पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घरों को लौट आए। बाघ के पगचिह्न मिलने पर इसकी सूचना हरीपुर रेंजर और वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब को दी गई। दोनों रेंजों की टीमें बुधवार शाम करीब छह बजे मौके पर पहुंची। रेंजर मोहम्मद अयूब हसन ने बताया कि खेत के समीप बाघ के पदचिह्न मिले है। बाघ की निगरानी को टीमें लगाई गई है। बाघ गांव के उत्तर में एक गन्ना के खेत में होने की लोकेशन मिली है। गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाघ को फिर जंगल में खदेड़ने के प्रयास होंगे।