फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

खेत पर सिंचाई करते समय दिखा तेंदुआ, किसान ने भागकर बचाई जान

Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत। जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी। शुक्रवार शाम खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा कस्बा निवासी किसान की नजर तेंदुए पर पड़ी तो जान बचाने को उसने दौड़ लगा दी। आबादी क्षेत्र के निकट तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत खारजा नहर के रास्ते जंगल से बाहर बाघ और तेंदुए की अक्सर चहलकदमी बनी रहती है। यहीं वजह है कि पूर्व में बाघ और तेंदुए के खारजा नहर क्षेत्र में कई शव भी बरामद हुए। इधर एक बार फिर दो दिन पूर्व से आबादी के निकट तेंदुए की चहलकदमी देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार की शाम को कस्बा निवासी रहमान खान मस्तान मियां की दरगाह के पीछे के इलाके में खारजा नहर के पास खेत पर फसल में सिंचाई कर रहे थे। अचानक उनकी नजर झाड़ियों से निकले तेंदुए पर पड़ी तो उनके हाथ पांव फूल गए। जान बचाने को उन्होंने दौड़ लगा दी। जल्द ही पूरे इलाके में यह खबर फैल गई। रेंजर अयूब हसन ने बताया कि तेंदुए की चहल कदमी पर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

बाघ के हमलेे का वीडियो वायरल
दो बाइक सवारों पर बाघ के हमले की वायरल हुई वीडियो से टाइगर रिजर्व प्रशासन सकते में आ गया। अधिकारियों ने वीडियो संज्ञान में लिया और जांच पड़ताल में जुट गए। जिसके बाद वीडियो से संबंधित घटना पीलीभीत टाइगर रिजर्व की न होकर कहीं अन्य इलाके की होने की बात सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें जंगल क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्ग के किनारे दो घायल अवस्था में बड़े व्यक्ति दर्शाए गए। वीडियो देख घायल व्यक्तियों पर हिंसक वन्यजीवों द्वारा हमला करने की बात सामने आ रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद उसे पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज का बताया गया। जिसके बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन वीडियो की जांच में जुट गए। बराही रेंजर वजीर हसन ने जांच के बाद वीडियो के रेंज क्षेत्र के अंतर्गत न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed