फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

जंगली सुअर का हमला, एक परिवार के छह घायल

Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
wild animal
बिलसंडा। जंगली सुअर ने बीसलपुर रेंज के गांव करेली में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के छह सदस्यों को घायल कर दिया। इस दौरान जुटी भीड़ देखकर सुअर एक घर में घुस गया। इस पर ग्रामीणों ने दरवाजा बंद कर उसे कमरे में कैद कर दिया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम ने सुअर को पकड़ लिया। इधर, घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

गांव करेली निवासी दामोदर (55) शुक्रवार सुबह छह बजे घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच गांव में घुसे एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। बताते हैं कि जब शोर-शराबे पर परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले तो सुअर ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में सुनील मिश्रा (40), विभा देवी (39), शिवांगी (15) राजीव (35) और प्रियंका (2) को घायल कर दिया। इसकी जानकारी पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण जुटे तो सुअर दामोदर के घर के एक कमरे में घुस गया। इस पर ग्रामीणों ने दरवाजा बंद उसे कमरे में कैद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया। इधर, सूचना पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के वन दरोगा सुरेश चंद्र, शिवदयाल और राजेश कुमार गांव में पहुंचे और सुअर को पकड़कर पिंजड़े में कैद कर लिया। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि सूचना पर टीम को करेली गांव भेजा गया था। टीम ने जंगली सुअर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से नील गाय घायल
बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर शुक्रवार को एक नील गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे के गांव नांद के और भीकमपुर के बीच मंदिर के समीप नीलगाय को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों के सहयोग से विभाग की टीम ने घायल नील गाय का उपचार कराया। स्वस्थ होने पर नील गाय को जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल से भटककर गांव में पहुंचा हिरन
दियूरिया रेंज से भटककर एक हिरन शुक्रवार दोपहर गांव करनैया में आ पहुंचा। सूचना पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के वन दरोगा सुरेश चंद्र ने टीम के साथ पहुंचकर हिरन को पकड़ा। इसके बाद हिरन को जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed