फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife's honor sold for five thousand rupees, two people raped her in the house

Pilibhit News: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने किया दुष्कर्म

Sun, 05 Nov 2023 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wife's honor sold for five thousand rupees, two people raped her in the house
पीलीभीत। एक युवक ने पत्नी की इज्जत का सौदा पांच हजार रुपये में दो लोगों से कर दिया। खरीदार दोनों लोगों ने घर में ही महिला के साथ कमरे में बारी-बारी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने तलाक देने की धमकी देते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे परेशान करने लगा। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। वह विरोध करती थी तो छोड़ देने की धमकी देता था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है। कई बार वह दूसरे मर्दों को लेकर आया। विरोध करने पर मारपीट की। इस पर वह अपने मायके आ गई। रिश्तेदारों में बातचीत के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। आरोप है कि आठ अगस्त 2023 की रात करीब 11:30 बजे पति अपने साथ दो लोगों को लेकर आया और उनसे संबंध बनने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने दोनों से 2500-2500 रुपये लेकर उसको उनके साथ एक कमरे में बंद कर दिया और खुद दरवाजे पर निगरानी में बैठ गया। इसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उन लोगों ने मारपीट भी की। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई। होश आने पर थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर अब पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना अपराध निरीक्षक गजेंद्र सिंह को सौंपी है।



गलत काम कराने का पति बनाता है दबाव
पीड़िता ने बताया कि उसका पति उससे गलत काम कराकर खुद रुपये कमाना चाह रहा था, जिसका वह लगातार विरोध करती आ रही थी। घटना के दिन भी जब उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसे तलाक दे देगा।




दंपती का विवाद बताकर पुलिस ने टकराया
पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद वह सुनगढ़ी थाने में तहरीर लेकर गई, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। पुलिस ने कहा कि यह पति-पत्नी का विवाद है, जिस पर सीधे कार्रवाई नहीं की जा सकती। तब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed