फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife thrown out of the house to keep her girlfriend with her

Pilibhit News: प्रेमिका को साथ रखने के लिए पत्नी को घर से निकाला

Tue, 05 Dec 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of the house to keep her girlfriend with her
एसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सहमति संबंध में रह रहे युवक ने शादी कर ली तो प्रेमिका ने उसे जेल भिजवा दिया। बाद में साथ रखने की सहमति पर वह किसी तरह से बाहर आया। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल लिया। पत्नी की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव महुआ मुस्तकिल की रहने वाली काजल देवी ने एसपी को बताया कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई निवासी अजीत उर्फ छबीले से उसका विवाह 15 मई 2022 को हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल में पति अजीत, ससुर रामकृष्ण, सास पुष्पा देवी, ननद कीर्ति व पुष्पा, चचिया ससुर रामसिंह व मुकुट, फुफुआ ससुर वेदवृत्त 10 लाख रुपये व कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान उसका पति अजीत दुष्कर्म के आरोप में जेल चला गया। तब पता चला कि पति किसी युवती के साथ सहमति संबंध में रहता था। उसी ने मुकदमा दर्ज कराया है। बाद में पति का युवती को साथ रखने की बात पर समझौता हो गया। जिस पर वह जेल से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि पति ने 28 फरवरी 2023 सारा सामान छीनकर उसे घर से निकाल दिया। दहेज में मिले छह लाख रुपये उसने समझौते के तहत दूसरी युवती को दे दिए। अब पति कह रहा है कि घर में रहना है तो उसे दूसरी युवती के साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति अजीत समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed