{"_id":"657c986ac0fff46a380854a8","slug":"wife-left-another-marriage-in-her-maternal-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-9306-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पत्नी को मायके में छोड़ कर लिया दूसरा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पत्नी को मायके में छोड़ कर लिया दूसरा निकाह
विज्ञापन
बीसलपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दूसरा निकाह करने की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता का कहना है कि पति उसे मायके छोड़ आया और उसके पीछे दूसरा निकाह कर लिया।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शाजिया बेगम ने बताया कि उनका निकाह 12 वर्ष पूर्व बरेली के मोहल्ला जोगी नवादा निवासी अकरम शाह से हुआ था। साजिया का कहना है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उससे एक लाख रुपये व अन्य मांगें की जा रहीं थीं। आरोप है कि अकरम ने शाजिया को मायके भेज दिया व उसके पीछे किसी युवती से दूसरा निकाह कर लिया। पता चलते ही साजिया ने कोतवाली में एक सप्ताह पूर्व तहरीर दी थी।
पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर साजिया ने पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने साजिया के पति अकरम शाह, देवर असलम शाह, ननद साजिदा, सास शाहजहां बेगम और साजिया की विवाहित ननद शाहजहांपुर के तिलहर घेर चौराहा निवासी मल्लिका के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दूसरे निकाह की रिपोर्ट दर्ज कर ली।