फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife kills husband by poisoning his tea after being caught with her lover in Pilibhit

एक और पति की हत्या: प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल

Tue, 21 Jul 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 06:15 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में युवक रमाकांत मिश्रा की मौत के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने चाय में जहर मिलाने की बात कबूल की है।   

विज्ञापन
Wife kills husband by poisoning his tea after being caught with her lover in Pilibhit
जेल भेजे गए आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते पति की जहर देकर हत्या के मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। आरोपी महिला की डेढ़ वर्षीय बेटी है। वह भी मां के साथ जेल गई है। मृतक के परिजनों के अनुसार पांच साल से आरोपी महिला के प्रेमी से संबंध थे। पति रमाकांत उसका लगातार विरोध करता था। आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चाय में मिलाकर पति को जहर दिया था।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा के स्थायी और मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी की एकता नगर कॉलोनी के हाल निवासी रमाकांत मिश्रा की 19 जुलाई को मौत हो गई थी। परिजन ने पत्नी और प्रेमी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई बृज गोपाल मिश्रा की तहरीर पर सोमवार को देर शाम हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर में 6 से 13 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी ने जहर लाकर दिया था 
रिपोर्ट में मृतक की पत्नी रेनू देवी और उसके प्रेमी शाहजहांपुर की रौसर कोठी निवासी शिवम शुक्ला को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी शिवम ने रेनू को जहर लाकर दिया था, जिसे उसने अपने पति को चाय में मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिवम को 19 जुलाई को हिरासत में ले लिया था। 

इधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी रेनू को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ राहुल पांडेय ने कोतवाली पहुंचकर दोनों से पूछताछ की है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस को गंभीरता के साथ विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच साल से रमाकांत के घर आता था आरोपी शिवम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रमाकांत की पत्नी के प्रेमी का उनके घर पिछले पांच वर्षों से आना-जाना था। आरोपी युवक का दूर का रिश्तेदार भी था। इस दौरान आरोपी युवक के उसकी पत्नी से संबंध हो गए थे। इसकी भनक लगने पर रमाकांत ने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। 

18 जुलाई को भी घर पहुंचने पर रमाकांत को आरोपी शिवम घर पर ही मौजूद मिला। दोनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा भी हुआ था। इस बात से रमाकांत मानसिक रूप से भी परेशान हो गया था। इधर पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर विवेचना को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed