{"_id":"656b7e98a32393216b0f2bf7","slug":"wife-dies-husband-injured-in-tractor-trolley-collision-pilibhit-news-c-121-1-pbt1007-8584-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
- रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटे रहे थे दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अंडराया निवासी पूरनलाल, पत्नी महारानी देवी (54) के साथ शुक्रवार को बरेली के फरीदपुर में एक रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते समय अमरिया क्षेत्र के ग्राम माधोपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के दौरान महारानी देवी की देर रात मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।