{"_id":"6ad27d5997b0062ce30039cc","slug":"preparations-intensify-in-neuranpur-madhi-ahead-of-the-chief-ministers-potential-visit-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171229-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले न्यूरानपुर मढ़ी में तेज हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले न्यूरानपुर मढ़ी में तेज हुईं तैयारियां
Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
दियोरिया कलां। बीसलपुर तहसील व दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के न्यूरानपुर मढ़ी स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के समापन पर तीन नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने अधिकारियों की टीम के साथ आश्रम पहुंचकर आयोजन स्थल, संपर्क मार्गों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवागमन सुगम बनाने के लिए दो पुलियों के निर्माण और करीब 800 मीटर रास्ते पर खड़ंजा बिछाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने को कहा।
महंत योगी हनुमान नाथ के तत्वावधान में आश्रम में 26 अक्तूबर से तीन नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन प्रस्तावित है। समापन दिवस पर मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम बड़ागांव से पहले इंटगांव रजवाह नहर की पुलिया और कनपरा माइनर पर मुड़िया नूरानपुर स्थित मुड़िया भट्ठे के पास पुलिया निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कनपरा माइनर नहर से बरखेड़ा ताल्लुके पसगवां गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 800 मीटर हिस्से में खड़ंजा बिछाने को कहा। इन कार्यों का उद्देश्य आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों को बेहतर बनाना है, जिससे कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
डीएम ने आश्रम परिसर का भ्रमण कर कथा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन शुरू होने से पहले परिसर की साफ-सफाई कराने, शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त रखने और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
--
मुख्यमंत्री रामकथा में होंगे शामिल, जनसभा पर स्थिति स्पष्ट नहीं
भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम कथा में शामिल होने आएंगे। हालांकि, उनके आगमन पर जनसभा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। इस बीच एमएलसी सुधीर गुप्ता भी न्यूरानपुर मढ़ी पहुंचे और आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने मंदिर में शिवलिंग के दर्शन किए। इस दौरान आश्रम के महंत योगी हनुमान नाथ भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम नागेंद्र पांडेय, सीओ राहुल पांडेय, बीडीओ अमित शुक्ला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।