{"_id":"6678794154b6420558053174","slug":"wife-accused-of-murder-for-property-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118370-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संपत्ति के लिए पत्नी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संपत्ति के लिए पत्नी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। संपत्ति के लालच में भाभी पर बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस से न्याय न मिलने पर छोटे भाई ने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव मटैया लालपुर निवासी जयदेव वड़ोई ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बड़े भाई दुलाल बड़ोई ने कई साल पूर्व बांग्लादेश से एक महिला को लाकर बतौर पत्नी घर में रख लिया। कुछ समय तक सब ठीक रहा। फिर महिला संपत्ति पर नजर रखने लगी।
आरोप है कि संपत्ति के लालच में भाई को मारकर बांग्लादेश भागने की फिराक में लग गई। भाई पर संपत्ति नाम कराने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि षड्यंत्र के तहत भाई पर एक मुकदमा भी दर्ज कराया। छह साल पूर्व से भाई उक्त महिला से अलग रहने लगा।
विज्ञापन
बीमार होने पर परिजनों ने भाई को उत्तराखंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद षड्यंत्र के तहत उक्त महिला ने पुलिस में तहरीर देकर भाई को अपने साथ रख लिया। आरोप है कि इस साल 19 जनवरी को उक्त महिला ने जान से मारने की नीयत से भाई का गला दबाया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने जिला सरकार अस्पताल को भर्ती कराया। कुछ समय बाद भाई की मौत हो गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पत्नी शांति वड़ोई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।