{"_id":"6abc054ed1bd4eb61f0dc4a6","slug":"the-olympiad-boosted-the-students-self-confidence-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-169951-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओलंपियाड से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास हुआ मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओलंपियाड से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास हुआ मजबूत
Wed, 30 Sep 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना विकसित करने, भाषा ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड की हिंदी विषय की परीक्षा मंगलवार को स्प्रिंगडेल कॉलेज में संपन्न हुई। जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने एकाग्रता के साथ प्रश्नपत्र हल कर अपनी विषयगत तैयारी और ज्ञान का आकलन किया।
परीक्षा केंद्र पर पूरे समय शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल रहा। विद्यार्थियों ने हिंदी विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्नों को हल करते हुए अपनी समझ, भाषा ज्ञान और तैयारी को परखा। परीक्षा में मिशेल राजपूत, वीर, उन्नति, रुद्र, रिया, वंश भारती, मो. असद, लक्षित गंगवार, राघव पासवान, तनय सैनी, विराट भास्कर, प्रियांक पटेल, अंशुमान गंगवार, नीतीश कुमार, अंश सरकार, रितिक, अपर्णा सक्सैना, ऐश्वर्या कश्यप, यश राठौड़, उत्कर्ष गंगवार, अलीफ्जा खान, कृष्णपाल, मोहम्मद अनस अंसारी, अभिनीत, अनुभव और साहिल हुसैन सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने बताया कि नेशनल ओलंपियाड में शामिल होना उनके लिए नया और उपयोगी अनुभव रहा। प्रतियोगी परीक्षा के वातावरण में प्रश्नपत्र हल करने से उन्हें परीक्षा की प्रक्रिया को समझने के साथ अपनी तैयारी की कमियों और मजबूत पक्षों का आकलन करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक उंजिला और शुभम सिंह ने परीक्षा का संचालन कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परीक्षा के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए समान अवसर एवं सुविधाएं सुनिश्चित कीं।
कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में भाषा ज्ञान के साथ तर्कशक्ति, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान का कौशल विकसित होता है। कम उम्र में प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव हासिल करने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं।