फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teaching work stalled at PM Shri Government Girls Inter College due to waterlogging

Pilibhit News: जलभराव से पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य ठप

Wed, 30 Sep 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teaching work stalled at PM Shri Government Girls Inter College due to waterlogging
जी जी आई सी बरखेड़ा के परिसर में भरा पानी संवाद
बरखेड़ा। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जलभराव के कारण पिछले एक सप्ताह से शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप है। परिसर का मैदान तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में 4 से 5 फीट तक पानी भर जाने के कारण कक्षाओं तक जाने वाले सभी रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। शौचालयों के अंदर कमर तक पानी भरा हुआ है, जिससे स्कूल आने वाली बालिकाओं और शिक्षिकाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में जलभराव के बीच सांप और जहरीले कीड़े-मकोड़े घूमने का डर बना हुआ है। स्थिति यह है कि शिक्षिकाएं भी कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रही हैं। पूरा स्टाफ बाहर प्रतीक्षालय में बैठकर वापस लौटने को मजबूर है। मजबूरन बालिकाओं को भी स्कूल से वापस घर भेजा जा रहा है। प्रधानाचार्य एकता गुप्ता ने बताया कि समस्या से जिलाधिकारी से लेकर विभागीय अधिकारियों और नगर पंचायत कार्यालय को लगातार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

पहले भी 7-8 दिन और अब एक हफ्ते से ऊपर शिक्षण कार्य बंद हुए हो चुका है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मंगलवार को पुनः नगर पंचायत कार्यालय को इस बारे में सूचित किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नागेंद्र पांडेय ने कहा कि उन्हें स्थिति की जानकारी मिल गई है। परिसर से पानी जल्द बाहर निकालने के लिए कर्मचारियों को पंप सेट लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed