{"_id":"64a7020bd1d4eecd7d00c249","slug":"while-taking-the-trial-the-car-fell-into-the-canal-two-youths-died-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-704-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रायल लेते समय फिसलकर नहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रायल लेते समय फिसलकर नहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत
Thu, 06 Jul 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। बृहस्पतिवार शाम कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर बीसलपुर ब्रांच नहर पटरी पर खरीदने के लिए ट्रायल लेते समय कार फिसल कर नहर में जा गिरी। कार में सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया।
न्यूरिया कस्बे के मोहल्ला यार खां निवासी मुस्तफा ने एक आई-10 कार का सौदा किया था। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह तिगड़ी मोहल्ले के सज्जाद और मियां यार खां मोहल्ले के नातिक के साथ कार का ट्रायल लेने के लिए बीसलपुर ब्रांच नहर की पटरी पर गए थे। पटरी पर गड्ढों के साथ ही बारिश से फिसलन हो गई थी। लिहाजा ट्रायल लेते वक्त कार फिसलकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने नातिक और सज्जाद को बाहर निकाल लिया, लेकिन मुस्तफा का कोई पता नहीं चला। नहर से निकाले गए नातिक और सज्जाद को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने नातिक को मृत घोषित कर दिया। सज्जाद की हालत नाजुक बनी हुई है। मुस्तफा की तलाश में गोताखोरोंं को जुटाया गया तो करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से 100 मीटर आगे उनका शव बरामद हो गया।