{"_id":"fa81c916e3320f0851139f1b39c19b06","slug":"where-purviya-heat-hi-diya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गई पुरवइया, गर्मी हाय दइया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां गई पुरवइया, गर्मी हाय दइया
पीलीभीत।
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
पुरवइया हवा के गायब होने के कारण गर्म लू के थपेड़ों और दहकती धूप से जनमानस भीषण गर्मी से बेहाल है। ऐसे में न दिन को चैन और न ही रात को सुकून है। सोमवार को तापमान भी चरम पर नजर आया।
जून के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने तबाही मचा दी है। पुरवइया हवा ने मानों रुख ही मोड़ लिया है। जिससे दिन में पछुवा हवा के गर्म थपेड़ों से तबाही मची हुई है। रात को भी हवा न चलने से भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। दिनों दिन चढ़ते पारा से गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को तापमान भी आसमान छूने की कोशिश करता नजर आया।
जिससे शहर की सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 43.7 व न्यूनतम 34.5 रिकार्ड किया गया। लोग पेड़ की छाव के नीचे बैठे दिखे। वही अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। जरुरतमंद कपड़ों में पैक होकर निकले। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
-ताजे फल, सब्जियां काटकर नमक के साथ लें
-आवश्यक कार्य के लिए सुबह शाम को निकलें
-खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज के साथ पेयपदार्थ लें
-ढीले सूती कपड़े पहनें
-तमतमाती धूप में काला चश्मा व सिर को ढककर निकले