फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When women entered the house and beat on the dance protest

डांस देखने के विरोध पर घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

Sun, 24 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 24 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
घर में डांस कर रही महिलाओं को छिप कर देखने का विरोध करने पर चार युवकों ने घर पर पथराव कर दिया और फिर घर में घुसकर पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज निवासी रामबेटी, शकुंतला, लीलावती और ममता देवी की पिटाई की गई। पुलिस ने रामबेटी की ओर से चारों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव गहलुइया निवासी लालू और कय्यूम पक्ष में मारपीट हुई। इधर, गांव कंजाखेड़ा निवासी शमनिया की पत्नी मेमजादी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। 
विज्ञापन

घटना पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज की है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला निवासी लालाराम के घर में शादी समारोह था। इसमें महिलाएं डांस कर रहीं थीं। आरोपी छिपकर महिलाओं का डांस देख रहे थे। इसका जब महिलाओं ने विरोध किया, तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया और फिर घर में घुसकर लालाराम की पत्नी रामबेटी, धर्मपाल की पत्नी शकुंतला, नरायन लाल की पत्नी लीलावती, समदेव कुमार की पत्नी ममता देवी और मोहल्ले के ही हरीश की पिटाई कर दी। इसमें ये सभी घायल हो गए। पुलिस ने रामबेटी की ओर से मोहल्ले के ही मोहम्मद हसन, इसहाक, इरशाद और जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मारपीट की अन्य घटनाओं मेें गांव कंजाखेड़ा निवासी शमनिया की पत्नी मेमजादी को बच्चों के बीच हुए झगड़े की शिकायत करने पर पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मेमजादी की ओर से गांव के ही बाबू, उसके पुत्र गुलशेर, पत्नी कैसर, गुलशेर की पत्नी नजमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गहलुइया में रास्ते में खड़े ट्रक को हटाने को लेकर हुए विवाद में गांव निवासी लालू की पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने लालू की ओर से गांव निवासी कय्यूम, दीन मोहम्मद, सुलेमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका पर एक पक्ष के कय्यूम, दीन मोहम्मद और दूसरे पक्ष के आजाद, फरियाद के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed