{"_id":"65bd53b0155e96c3d60fc2b7","slug":"when-waterlogging-problem-went-viral-on-social-media-officials-rushed-to-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111488-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जलभराव की समस्या सोशल मीडिया पर हुई वायरल तो दौड़े अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जलभराव की समस्या सोशल मीडिया पर हुई वायरल तो दौड़े अधिकारी
विज्ञापन
नौगवा पकड़िया में अतिक्रमण हटवाते प्रभारी ईओ । स्रोत - नगर पंचायत
पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में मंडी गेट के सामने अतिक्रमण होने से जलभराव हो गया था। समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। इस पर प्रभारी ईओ ने टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटवाना शुरु कर दिया। इसके बाद जलभराव की समस्या दूर की गई।
सोशल मीडिया पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष चिंटू ठाकुर ने नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में सफाई व्यवस्था पर शिकायत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में कहा गया था कि मंडी के सामने ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे जलभराव हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को जांच के लिए कहा था।
जांच के दौरान पाया गया कि नाले के पास सक्सेना मेडिकल स्टोर द्वारा नाले पर अवैध रूप से चबूतरा बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। इससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा था। प्रभारी ईओ ने जेसीबी से उसे तुड़वाकर पानी निकास की समस्या का समाधान करा दिया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। प्रभारी ईओ विजय कुमार ने बताया शिकायत पर वह मौके पर गए थे। जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाकर समस्या का समाधान करा दिया गया।