फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When there was waterlogging, the patient was taken away on a cot

Pilibhit News: जलभराव होने पर चारपाई पर लादकर ले गए मरीज को

Sun, 10 Aug 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
When there was waterlogging, the patient was taken away on a cot
बीसलपुर के गांव दुबहा में सड़कों पर पानी भरा होने के कारण चारपाई से मरीज ले जाते परिजन। स्रोत
बीसलपुर। गांव दुबहा की सभी सड़कों और गलियों में बाढ़ और बारिश का पानी भरा होने के कारण परिजनों को मजबूरन एक मरीज को चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मामला देवहा नदी की तलहटी क्षेत्र में बसे गांव दुबहा का है। देवहा नदी में जलस्तर बढ़ते ही नदी का पानी गांव में आ जाता है। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इसके बाद नदी और बारिश का पानी गांव की सड़कों और गलियों में भर गया। यह पानी अब भी भरा है।
विज्ञापन

पानी भरा होने के कारण आवागमन प्रभावित है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। जलभराव की वजह से बच्चे गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने तक नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पंचायत विभाग ने एक भी सड़क और गली नहीं बनवाई है। इसी वजह से यह स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों और गलियों में जब एक बार पानी भर जाता है तो कई-कई दिन भरा रहता है। पानी के निकास का भी कोई बंदोबस्त नहीं है। रविवार को गांव के रविंद्र सिंह की पत्नी माया देवी की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें चारपाई पर लादकर परिजन गांव के बाहर लेकर आए। इसके बाद उन्हें ई-रिक्शा से बीसलपुर लेकर पहुंचे। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बाबत एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार को बीडीओ सर्वेश कुमार से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। इस समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण भी कराया जाएगा।


डीएम के निर्देश पर पानी निकालने के प्रयास शुरू
बीसलपुर। गांव दुबहा में जलभराव के चलते महिला मरीज को उपचार के लिए चारपाई पर ले जाने का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह सख्त हुए। उन्होंने एसडीएम को जलभराव की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बीडीओ के साथ गांव पहुंचकर स्थिति को परखा और पानी को निकालने के प्रयास शुरू किए। एसडीएम ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पानी निकलवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed